दुनिया

भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम पर बनी सहमति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

India Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल पूर्ण युद्धविराम करने पर सहमत हो गए हैं।

Image

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति: ट्रंप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

India-Pak Ceasefire Agreement: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल पूर्ण युद्धविराम करने पर सहमत हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। कॉमन सेंस और बेहतरीन बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!

US President Donald Trump says, "After a long night of talks mediated by the United States, I am pleased to announce that India and Pakistan have agreed to a full and immediate ceasefire..." https://t.co/0k2ZrrqHZf pic.twitter.com/z5C2n6CWX6

— ANI (@ANI) May 10, 2025 ]]>

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी ट्रंप के दावे का समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है। एक दिन पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष पर मध्यस्थता के अमेरिकी प्रयासों पर बोलते हुए कहा था कि अमेरिका दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का इरादा रखता है।

लेविट ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के नेताओं के साथ तनाव कम करने के लिए बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मामला है जिसमें विदेश मंत्री और अब हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो भी बहुत अधिक शामिल रहे हैं। राष्ट्रपति चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द कम हो। लेविट ने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष पुराना है तथा इसे और बढ़ने से रोकने के लिए बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि ये दो देश हैं जो दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article