आप रोज कितनी देर सोते हैं? क्या आपको किसी दिन ऐसा लगता है कि कम सोए हैं, इसलिए दिनभर उनिंदापन सता रहा हो और काम में मन न लग रहा हो? अगर ऐसा है तो आपको यह रिपोर्ट जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है जो 24 घंटे में सिर्फ 30 मिनट ही सोता है। इसके बावजूद वह बिल्कुल फिट है और अपने सभी काम बड़ी कुशलता के साथ करता है। इस शख्स का कहना है कि वह पिछले 12 साल से सिल्फ आधे घंटे ही सो रहा है। चलिए जानते हैं -
डायसुके होरी सिर्फ 30 मिनट सोते हैं (फोटो- डायसुके होरी के X हैंडल से)
कहां का है यह शख्सपूरे दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने की बात किसी को भी चौंका देगी। लेकिन जापान के एक शख्स का दावा है कि वह पिछले 12 साल से सिर्फ 30 मिनट प्रतिदिन ही नींद ले रहा है। ऐसा वह अपनी जिंदगी को डबल करने के लिए करता है। यही नहीं, इस शख्स का कहना है कि इससे इसकी काम करने की क्षमता में भी इजाफा हुआ है।
कौन है ये शख्स
जिस व्यक्ति की हम बात कर रहे हैं वह पश्चिमी जापान के ह्योगो प्रीपेक्चर का रहने वाला 40 वर्षीय डायसुके होरी (Daisuke Hori) है। होरी का कहना है कि उसने अपने दिमाग और शरीर को इस तरह से ट्रेन्ड कर लिया है कि वे कम से कम नींद में भी बिल्कुल साधारण तरीके से काम करते हैं और कभी थकान महसूस नहीं होती।होरी एक आंत्रप्रेन्योर है। होरी को म्यूजिक, पेंटिंग और मैकेनिकल डिजाइन पसंद हैं। 12 साल पहले उसने नींद के घंटे कम करना शुरू किया था, ताकि उसे ज्यादा एक्टिव घंटे मिल सकें। उसका कहना है कि अब वह हर दिन 30-45 मिनट ही होता है।
