कराची को पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी माना जाता है। इसी कराची में सपनों का बाजार नाम से एक मॉल खोला गया। इस मॉल में सस्ते दामों पर सामान बेचा जा रहा था।
मॉल के खुलते ही यहां बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच गई। देखते ही देखते भीड़ अनियंत्रित हो गई और मॉल के गेट बंद करने की कोशिश भी नाकाम हो गई, जब लोगों ने लाठी डंडों से गेट ही तोड़ दिए।
मॉल के अंदर घुसी अनियंत्रित भीड़ ने मॉल में जमकर लूटपाट की। जिसके हाथ जो लगा वो ले लिया और वहां से चंपत हो गया।
मॉल के मालिक का कहना है कि यह लिमिटेड टाइम की सेल नहीं थी, बल्कि पूरे साल यही रेट रहने वाले थे। लेकिन जनता ने सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया।
जिस व्यापारी ने कराची में ड्रीम बाजार नाम का यह मॉल खोला, अब उसने कान पकड़ लिए हैं। उस शख्स का कहना है कि पाकिस्तान में वैसे ही कोई निवेश नहीं करना चाहता, लूटपाट करके यहां के लोगों ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है।
मॉल में भीड़ ने कपड़े हर तरफ बिखेर दिए हैं। फिलहाल मॉल को बंद कर दिया गया है और अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि अब इसके मालिक इस मॉल को कब दोबारा खोलेंगे।