दुनिया

'आशा भोसले अपनी आवाज के जरिए हमेशा रहेंगी अमर', राहुल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने निधन पर जताया शोक

Asha Bhosle Passes Away: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्षीय की थीं।

Image

दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले (फोटो साभार: @RahulGandhi)

Photo : Twitter

Asha Bhosle Passes Away: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया। राहुल ने कहा कि भोसले की कला उनकी आवाज के माध्यम से लोगों के दिलों में हमेशा अमर रहेगी। अपनी अनूठी आवाज के बूते बहन भारत रत्न लता मंगेशकर की छाया से बाहर निकलकर उन्होंने हिंदी पार्श्व गायन में अपना अलग मुकाम स्थापित किया।

भोसले का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्षीय की थीं। आशा भोसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिंदी में लिखे एक संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि महान गायिका आशा भोसले के निधन की खबर बेहद दुखद है।

राहुल गांधी ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ''आशा भोसले की कला उनकी आवाज के माध्यम से हम सबके दिलों में हमेशा अमर रहेगी। इस दुख की घड़ी में, मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।''

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ''आशा भोसले के निधन से पार्श्व गायन के एक युग का अंत हो गया है। बहुमुखी प्रतिभा और गरिमा की प्रतीक, उनकी अनूठी गायन शैली को दुनिया भर में लाखों लोगों ने सराहा।'' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''पद्म विभूषण से सम्मानित भोसले अब तक की सबसे अधिक रिकॉर्ड की गई कलाकारों में से एक हैं। हिंदी फिल्मी गीतों से लेकर भावपूर्ण गजलों तक, भजनों से लेकर कव्वालियों तक, उन्होंने कई भाषाओं में गीतों को अपनी आवाज दी।''

शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले का विवाह 1949 में 16 वर्ष की उम्र में गणपतराव भोसले से हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगी संगीतकार आर डी बर्मन से विवाह किया। गायिका के पुत्र आनंद ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। आनंद ने पत्रकारों से कहा, ''लोग सोमवार को सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित 'कासा ग्रांडे' में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थीं। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article