दुनिया

पीएम मोदी के साथ मेरी दोस्ती हमेशा बनी रहेगी, चिंता की कोई बात नहीं, भारत-यूएस रिश्ते पर बोले ट्रंप

यूरोपीय आयोग ने शुक्रवार को ऑनलाइन विज्ञापन टेक्नॉलजी क्षेत्र में 'प्रतिस्पर्धा रोधी कार्यों' के लिए गूगल पर जुर्माना लगाने की घोषणा की। खास बात यह है कि ट्रंप का यह बयान ट्रूथ सोशल पर उनके उस पोस्ट के कुछ समय बाद आया जिसमें उन्होंने कहा कि 'रूस और भारत को यूएस ने खो दिया है। ये दोनों देश गहरे एवं अंधेरे चीन के पास चले गए हैं।'

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Donald Trump: भारत-यूएस रिश्ते को बेहद खास बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पीएम के साथ अपनी अटूट दोस्ती का जिक्र किया है। ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मित्रता हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते में कोई अड़चन नहीं आई है और किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, इन दिनों पीएम मोदी जो कुछ कर रहे हैं, उस पर ट्रंप ने नाखुशी जताई है। बता दें कि 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के ट्रंप के फैसले को भारत ने अनुचित बताया है। इसके बाद से दोनों देशों के रिश्ते में एक गतिरोध सा देखा जा रहा है।

पीएम मोदी के साथ मेरी मित्रता हमेशा बनी रहेगी-ट्रंप

समाचार एजेंसी ANI द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारत के साथ रिश्ते को पहले की तरह ठीक करने जा रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा करूंगा। पीएम मोदी के साथ मेरी मित्रता हमेशा बनी रहेगी। वह एक महान प्रधानमंत्री हैं लेकिन अभी जो कुछ वह कर रहे हैं, उसे मैं पसंद नहीं करता हूं लेकिन भारत और अमेरिका के बहुत ही खास रिश्ते हैं। इसके बारे में कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी इस तरह की चीजें हो जाती हैं।'

डील पर बातचीत जारी-यूएस राष्ट्रपति

भारत और अन्य देशों के साथ चल रही व्यापार वार्ता के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि डील पर बातचीत चल रही है। हालंकि, गूगल पर ईयू द्वारा लगाए गए जुर्माने पर उन्होंने अपनी नाखुशी जाहिर की। भारत के साथ व्यापार समझौता अभी नहीं हो पाया है। कृषि एवं डेयरी सेक्टर को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

गूगल पर लगे जुर्माने का विरोध किया

ट्रंप ने कहा, 'डील अच्छी चल रही है। इस पर अन्य देश अच्छा कर रहे हैं। सभी के साथ हमारी बातचीत चल रही है। केवल गूगल के साथ नहीं बल्कि हमारे पूरे देश के साथ जो कुछ किया जा रहा है, उससे हमारी यूरोपीय यूनियन से नाराजगी है।' बता दें कि यूरोपीय यूनियन ने गूगल पर 3.5 अरब डॉलर का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। ट्रंप ने ईयू के इस कदम को अनुचित बताया है और कहा है कि इस 'मनमानी कार्रवाई' को उनका प्रशासन स्वीकार नहीं करेगा।

हमने भारत और रूस को खो दिया है-ट्रंप

यूरोपीय आयोग ने शुक्रवार को ऑनलाइन विज्ञापन टेक्नॉलजी क्षेत्र में 'प्रतिस्पर्धा रोधी कार्यों' के लिए गूगल पर जुर्माना लगाने की घोषणा की। खास बात यह है कि ट्रंप का यह बयान ट्रूथ सोशल पर उनके उस पोस्ट के कुछ समय बाद आया जिसमें उन्होंने कहा कि 'रूस और भारत को यूएस ने खो दिया है। ये दोनों देश गहरे एवं अंधेरे चीन के पास चले गए हैं।' ट्रंप ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को खो दिया है। ये दोनों सबसे गहरे एवं अंधेरे चीन के पास चले गए हैं। हो सकता है कि आगे इनका एक लंबा और समृद्ध भविष्य हो।'पीएम मोदी के साथ मेरी दोस्ती हमेशा बनी रहेगी, चिंता की कोई बात नहीं, भारत-यूएस रिश्ते पर बोले ट्रंप

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article