गाजा में पूर्ण शांति या निर्णायक युद्ध? ट्रंप ने हमास को दी कड़ी चेतावनी

ट्रंप की योजना के अनुसार, हमास को सभी 48 बंधकों को वापस करना होगा—जिनमें से लगभग 20 के बारे में इजरायल का मानना ​​है कि वे अभी भी जीवित हैं। इसके बदले फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई होगी, उसे सत्ता छोड़नी होगी और इसके साथ हथियार भी छोड़ने होंगे। इस प्रस्ताव पर नेतन्याहू ने हामी भर दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संकट को खत्म करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने इसे खत्म करने के लिए 20 सूत्रीय शांति योजना भी पेश की है। अब ट्रंप ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर हमास ने इस प्रक्रिया में रोड़ा अटकाया तो उसका “पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाएगा।”

trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो- AP)

End of Feed