Israel Hamas War: गाजा सिटी को IDF ने चारो तरफ से घेरा, इजरायल के अपने दूसरे दौरे पर ब्लिंकेन, 10 प्वाइंट्स

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 3, 2023, 07:17 AM IST

Israel Hamas War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार शाम को कहा कि फलस्तीन में मानवीय जरूरतों की आपूर्ति सुनिश्चित के लिए इजराइल-हमास युद्ध में ‘कुछ देर विराम’ की आवश्यकता है। बाइडन ने उनके चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक प्रदर्शनकारी द्वारा इजराइल-हमास युद्ध के बीच संघर्ष विराम का आह्वान करने के बाद यह बात कही।

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा सिटी को चारों तरफ से घेर लिया है और हमास को खत्म करने के लिए ऑपरेशन चला रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक हमास के आतंकी सुरंगों से निकलकर आईडीएफ पर हमले कर रहे हैं। जमीनी हमले शुरू करने के बाद हमास से इजरायल की लड़ाई अंतिम दौर में पहुंचती दिख रही है। इस बीच, अरब देशों ने इजरायल से अपील की है कि वह गाजा की अपनी नाकेबंदी में थोड़ी ढील दे ताकि मानवीय सहायता लोगों तक पहुंचाई जा सके। 7 अक्टूबर के हमले के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन दूसरी बार इजरायल पहुंचने वाले हैं।

Israel Hamas War

7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर किया हमला।

  1. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार शाम को कहा कि फलस्तीन में मानवीय जरूरतों की आपूर्ति सुनिश्चित के लिए इजरायल-हमास युद्ध में ‘कुछ देर विराम’ की आवश्यकता है। बाइडन ने उनके चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक प्रदर्शनकारी द्वारा इजरायल-हमास युद्ध के बीच संघर्ष विराम का आह्वान करने के बाद यह बात कही।
  2. यह आह्वान बाइडन और अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस के शीर्ष सहयोगियों के अब तक रहे रुख से अलग है, जो पश्चिम एशिया संकट के दौरान यह कहते रहे हैं कि वे यह निर्देश नहीं देंगे कि हमास द्वारा सात अक्टूबर के हमले के जवाब में इजरायल अपना सैन्य अभियान कैसे चलाए।
  3. राष्ट्रपति को मानवाधिकार समूहों, सहयोगी विश्व नेताओं और यहां तक कि उनकी अपनी डेमोक्रेटिक पार्टी के उदार सदस्यों के बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ा है, जिनका कहना हैं कि गाजा पर इजरायली बमबारी सामूहिक सजा है और यह संघर्ष विराम का समय है।
  4. अपनी टिप्पणियों में बाइडन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर दबाव डाला कि वह फलस्तीनियों को निरंतर सैन्य अभियान से कम से कम थोड़ी राहत दें, जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं और 141 वर्ग मील की गाजा पट्टी भीषण मानवीय संकट में फंस गई है।
  5. इजरायली सेना ने बुधवार को कहा कि हमास आतंकवादियों के साथ भीषण लड़ाई के लिए सेना गाजा सिटी के निकट बढ़ रही है। इस बीच, सैकड़ों विदेशी नागरिकों और गंभीर रूप से घायल कई फलस्तीनियों को करीब तीन हफ्ते की घेराबंदी के बाद गाजा से जाने की अनुमति मिली।
  6. व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बुधवार को कहा कि इजरायल के लिए नवनियुक्त राजदूत जैक ल्यू जल्द पश्चिम एशिया के लिए रवाना होंगे और उन्हें वहां मानवीय मदद पहुंचाने के लिए आवश्यक कुछ समय के विराम के अनुकूल परिस्थितियां पैदा करने के लिए अमेरिकी प्रयासों में ‘सहयोग’ का जिम्मा सौंपा जाएगा।
  7. बाइडन ने हाल में इजरायल के लिए राजदूत के तौर पर ल्यू के नाम की पुष्टि की थी।
  8. इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने बृहस्पतिवार को कहा कि तेल अवीव भारत को हमास से संबंधित अधिक जानकारी प्रदान कर रहा है और उसे उम्मीद है कि नयी दिल्ली समूह को आतंकवादी संगठन घोषित करेगी जैसा कि लगभग 40 देशों ने किया है।
  9. पीटीआई-भाषा को दिए गए एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत उसी तरह से इजरायल का समर्थन कर रहा है जैसा वह चाहता था और मौजूदा "संकट" ने यह साबित किया है कि दोनों देशों के बीच संबंध कितने मजबूत हैं।
  10. हमास-इज़राइल संघर्ष के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली द्वारा गाजा के लोगों को मानवीय सहायता भेजे जाने पर तेल अवीव को कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि वह जरूरतमंद लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के समर्थन में है।राजदूत ने हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने की भारत से इजरायल की अपेक्षा को भी रेखांकित किया।

End of Feed