IDF को बड़ी सफलता, 7 अक्टूबर के हमले की अगुवाई करने वाला हमास कमांडर अब्द अल-हादी सबा ढेर

आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि हमास के पश्चिमी खान यूनिस बटालियन में नुखबा प्लाटून कमांडर को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में मार गिराया गया।

Hamas Commander Abd al-Hadi Sabah Killed: इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने 7 अक्टूबर के किबुत्ज निर ओज हमले के नेता हमास कमांडर अब्द अल-हादी सबा के खात्मे की पुष्टि की है। आईडीएफ ने मंगलवार (स्थानीय समय) को हाल ही में ड्रोन हमले में हमास के नुखबा प्लाटून कमांडर, अब्द अल-हादी सबा की हत्या की पुष्टि की। आईडीएफ के अनुसार, सबा ने 7 अक्टूबर, 2023 के नरसंहार के दौरान किबुत्ज निर ओज पर हमले का नेतृत्व किया था।

Isreal IDF

मारा गया हमास कमांडर

आईडीएफ ने अपने बयान में कहा कि हमास के पश्चिमी खान यूनिस बटालियन में नुखबा प्लाटून कमांडर को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में मार गिराया गया। आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, पश्चिमी खान यूनिस बटालियन में नुखबा प्लाटून कमांडर अब्द अल-हादी सबा को खुफिया आधारित आईडीएफ और आईएसए हमले में मार गिराया गया।

End of Feed