मेरे मन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत सम्मान, लेकिन हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों दे रहे हैं? ट्रंप ने उठाया सवाल

ट्रंप ने कई देशों की वित्तीय मदद बंद कर दी है। मार-ए-लागो में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप ने कहा कि हम भारत को 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर क्यों दे रहे हैं? उनके पास बहुत ज्यादा पैसा है।

Donald Trump on US Aid: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एलन मस्क के नेतृत्व वाले डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) के उस फैसले का बचाव किया, जिसमें भारत में मतदाता बढ़ाने के लिए निर्धारित 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर के फंड को रद्द करने का फैसला किया गया था। उन्होंने भारत की आर्थिक वृद्धि और उच्च टैरिफ को देखते हुए इस तरह के वित्तीय मदद की जरूरत पर सवाल उठाया।

Trump and Modi

ट्रंप का फैसला

हम भारत को 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर क्यों दे रहे हैं?

ट्रंप ने मार-ए-लागो में कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा, हम भारत को 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर क्यों दे रहे हैं? उनके पास बहुत ज़्यादा पैसा है। वे हमारे मामले में दुनिया में सबसे अधिक कर लगाने वाले देशों में से एक हैं; हम शायद ही वहां प्रवेश कर पाएं, क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं। मैं भारत और उनके प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर देना सही है?

End of Feed