दुनिया

पाकिस्तान में हाहाकार! पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, 293 रुपए प्रति लीटर हुआ दाम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 16, 2023, 07:01 AM IST

Petrol Price In Pakistan: पाकिस्तान में महंगाई की मार से पहले की जनता परेशान है। एक बार फिर पाकिस्तान सरकार पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी। अब यहां 293.40 प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है।

Image

पाकिस्तान में पेेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

Photo : BCCL

Petrol Price In Pakistan: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों भारी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 17.50 रुपये की बढ़ोतरी की। जिससे इसकी कुल कीमत 290.45 रुपये प्रति लीटर हो गई। हाई स्पीड डीजल मे 20.00 रुपए की बढ़ोतरी हुई जिससे इसकी कुल कीमत अब 293.40 पाकिस्तानी रुपए हो गई। बढ़ोतरी से पहले एमएस पेट्रोल की कीमत 272.95 रुपए प्रति लीटर थी। जबकि हाई स्पीड पेट्रोल की कीमत 273.40 रुपए प्रति लीटर थी।

Petrol Price In Pakistan

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

पेट्रोलियम उत्पादों की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण कच्चे तेल की कीमत 86 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 91 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई है। इसके अलावा, कच्चे तेल पर प्रति बैरल 2 अमेरिकी डॉलर का प्रीमियम शुल्क लगाया गया है। एआरवाई न्यूज ने बताया कि पेट्रोल और डीजल दोनों की प्रति लीटर कीमत 97 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 102 अमेरिकी डॉलर हो गई है, जो ऊपर की ओर रुझान दर्शाता है।

इससे पहले पाकिस्तान ने 1 अगस्त से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 19 रुपए प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की। इस बढ़ोतरी के बाद, पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 272.95 रुपये प्रति लीटर हो गया था जबकि नकदी संकट से जूझ रहे देश में डीजल की कीमत 273.40 रुपए प्रति लीटर हो गया था। उस समय बढ़ोतरी से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 253 रुपये प्रति लीटर और 253.50 रुपये प्रति लीटर थीं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article