लाल सागर में थम नहीं रहे हूती विद्रोहियों के हमले, अब अमेरिकी जहाज को बनाया निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 07:04 AM IST

Houthis hit US-owned ship in Red Sea: यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि एम/वी जिब्राल्टर ईगल, एक मार्शल आइलैंड्स-ध्वजांकित थोक वाहक, जिसका स्वामित्व और संचालन अमेरिका स्थित ईगल बल्क द्वारा किया जाता है। अमेरिका ने बताया कि इस हमले में कोई महत्वपूर्ण क्षति नहीं हुई है।

Houthis hit US-owned ship in Red Sea: लाल सागर में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हूती विद्रोही समूह ने अब अमेरिका के स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज को निशाना बनाया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर बताया कि हूतियों ने सोमवार को एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। यह पहली बार है जब जिब्राल्टर ईगल के खिलाफ पहली बार सफलतापूर्वक हमला किया गया है। बता दें, जब से अमेरिका ने हूती हमलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात की है, तब से लाल सागर में हमले बढ़ गए हैं।

Houthis hit US-owned ship in Red Sea

हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज पर किया मिसाइल हमला

लाल सागर में अमेरिकी स्वामित्व वाले जहाज को तब निशाना बनाया गया है, जब अमेरिका ने यमम में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने चेतावनी दी कि अगर हमला जारी रखा गया तो इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। उधर, सोमवार को हुए हमले के बारे में यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि एम/वी जिब्राल्टर ईगल, एक मार्शल आइलैंड्स-ध्वजांकित थोक वाहक, जिसका स्वामित्व और संचालन अमेरिका स्थित ईगल बल्क द्वारा किया जाता है। अमेरिका ने बताया कि इस हमले में कोई महत्वपूर्ण क्षति नहीं हुई है।

End of Feed