दुनिया

बाज नहींं आ रहे हूती विद्रोही...फिर बनाया अमेरिकी जहाज को निशाना, दागीं तीन बैलिस्टिक मिसाइलें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 06:50 AM IST

Houthi Terrorists: यह हमला बुधवार (24 जनवरी ) को दोपहर 2 बजे हुआ, जब हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज मेर्स्क डेट्रॉइट पर तीन एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जहाज अदन की खाड़ी को पार कर रहा था।

Image

हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज को बनाया निशाना

Photo : ANI

Houthi Terrorists: ईरान समर्थित हूती विद्रोही अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अमेरिका और ब्रिटेन नेवी की लगातार चेतावनियों के बाद भी वे अदन की खाड़ी में जहाजों को निशाना बना रहे हैं। एक बार फिर हूती व्रिदोहियों ने अमेरिकी जहाज पर मिसाइलें दागी हैं। यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह हमला बुधवार (24 जनवरी ) को हुआ, जब हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज मेर्स्क डेट्रॉइट पर तीन एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर बताया, दोपहर लगभग 2 बजे ईरान समर्थित हूती आतंकवादियों ने यमन के हूती-नियंत्रित क्षेत्रों से अमेरिकी ध्वज वाले संचालित कंटेनर जहाज एम/वी मेर्स्क डेट्रॉइट की ओर तीन एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह हमला तब हुआ, जब जहाज अदन की खाड़ी को पार कर रहा था।

अमेरिका ने रोका हमला

यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि हूतियों की ओर से दागी गई एक मिसाइल समुद्र में गिरी, वहीं दो अन्य मिसाइलों को यूएसएस ग्रेवली (डीडीजी 107) ने सफलतापूर्वक मार गिराया। हमले में जहाज पर किसी के घायल होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं है। इस बीच, सीएनएन ने एक संयुक्त बयान का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन ने हाल ही में यमन में हूती ठिकानों पर हमले किए थे। अमेरिका और ब्रिटेन के एक संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों देशों ने सोमवार को विद्रोहियों के बुनियादी ढांचे और आठ ठिकानों को निशाना बनाया। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा बताया कि हूतियों के ठिकानों पर हालिया हमले सफल रहे और मिसाइलों, हथियार भंडारण स्थलों और ड्रोन प्रणालियों को नष्ट कर दिया गया।

अमेरिका ने तोड़ी हूतियों की कमर

सीएनएन के अनुसार, बयान में कहा गया है कि सोमवार के हमलों में हौथी भूमिगत भंडारण स्थल और हौथी मिसाइलों और हवाई निगरानी से जुड़ी साइट को निशाना बनाया गया। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने आठ स्थानों पर हमला करने के लिए यूएसएस ड्वाइट डी. आइजनहावर के लड़ाकू विमानों के साथ-साथ सतह के जहाजों और एक पनडुब्बी का इस्तेमाल किया। उन्होंने आगे कहा कि लक्ष्य पर लगभग 25-30 सटीक-निर्देशित गोला-बारूद दागे गए, जिनमें टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें भी शामिल थीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article