दुनिया

ईजराइल का सना में बड़ा हमला, हूती विद्रोही प्रधानमंत्री की मौत; कई मंत्री भी मारे गए

इजराइल ने हूती विद्रोहियों पर बड़ा हमला बोला है। जिसमें हूती विद्रोहियों के पीएम समेत कई मंत्री मारे गए हैं। गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध के दौरान हुतियों ने फलस्तीनियों के समर्थन में बार-बार इजराइल के खिलाफ मिसाइलें दागी हैं।

Image

इजरायली हवाई हमले में हूती विद्रोही प्रधानमंत्री की मौत (फोटो- AP)

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शनिवार को दावा किया कि यमन की राजधानी सना में इजराइल द्वारा किए गए एक हवाई हमले में उनके द्वारा नियंत्रित सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत हो गई है। इस हमले में सरकार के कई अन्य मंत्री भी मारे गए हैं। यह घटना यमन में पहले से ही जटिल और अस्थिर हालातों के बीच एक नया भू-राजनीतिक संकट खड़ा कर सकती है।

कई मंत्री भी मारे गए

हूती समूह द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि गुरुवार को सना में हुए एक हवाई हमले में प्रधानमंत्री अल-रहावी और कई अन्य मंत्रियों की मौत हुई। यह हमला उस समय हुआ जब हूती-नियंत्रित सरकार के वरिष्ठ सदस्य एक वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन बैठक में हिस्सा ले रहे थे। हूती अधिकारियों के अनुसार, यह बैठक उनकी सरकार की नीतियों और पिछले एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी।

गाजा में तबाही

इजराइल और हमास के बीच 22 महीने से जारी युद्ध में अबतक गाजा में 63,025 फलस्तीनी मारे गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि गाजा शहर में इजराइल के विस्तारित आक्रमण की शुरुआत के साथ ही मृतकों की संख्या 63000 से अधिक हो गयी है। फलस्तीनियों को विस्थापन, विनाश और अकाल का भी सामना करना पड़ रहा है।न

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article