टैरिफ पर अब घर में ही घिरने लगे हैं ट्रंप, अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति ने कहा-भारत पर बेवजह साधा निशाना

डेमोक्रेट सांसदों ने कहा कि भारत पर लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ से 'अमेरिकियों को नुकसान' हो रहा है। समिति ने आगे यह भी कहा कि दोनों पार्टियों की दो दशकों की मेहनत से भारत और अमेरिका के संबंध में एक रवानगी आई है लेकिन यह टैरिफ इस 'रिश्ते को खत्म' कर रहा है।

Democrats Criticise Trump : भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने 'घर' में ही घिरते जा रहे हैं। अब अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने ट्रंप की आलोचना की है। समिति ने कहा कि 'रूस से तेल खरीदे जाने के लिए केवल भारत को निशाना बनाना सही नहीं है क्योंकि मास्को से सबसे ज्यादा तेल का आयात चीन करता है लेकिन उस पर जुर्माने के तौर पर टैरिफ नहीं लगा है।'

democrats

डेमोक्रेट्स सांसदों के निशाने पर आए डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

टैरिफ इस 'रिश्ते को खत्म' कर रहा-डेमोक्रेट्स

End of Feed