डीपफेक का अजब-गजब मामला: फर्जी CFO बनकर MNC कंपनी को लगाया 212 करोड़ का चूना, पहली बार हुआ ऐसा खेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 11:04 AM IST

Deepfake case: पुलिस का कहना है कि यह मामला वित्तीय एजेंसियों को धोखा देने के लिए डीपफेक का उपयोग करने वाले घोटालेबाजों का पहला ज्ञात उदाहरण है। वीडियो कॉल में कंपनी के सभी कर्मचारी वास्तविक लग रहे थे, जिस कारण पीड़ित ने उन पर भरोसा कर लिया।

Deepfake case: डीपफेक के माध्यम से लोगों फर्जी वीडियो बनाने का मामला अब आगे बढ़ चुका है। हांगकांग में साइबर ठगों ने डीपफेक का इस्तेमाल कर एक एमएनसी कंपनी को करीब 212 करोड़ रुपये (25.6 मिलियन डॉलर) का चूना लगाया है। यह ठगी कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) का डीपफेक बनाकर की गई। यह अपनी तरह की पहली घटना बताई जा रही है।

cyber fraud

डीपफेक बनाकर कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना

जानकारी के मुताबिक, कंपनी के हांगकांग कार्यालय के कर्मचारियों को ठगों द्वारा मूर्ख बनाया गया है, जिन्होंने एक वीडियो कॉल में कंपनी के सीएफओ और अन्य लोगों के डिजिटल रूप से परिवर्तित संस्करण बनाए और इस साइबर डगी को अंजाम दिया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित को छोड़कर वीडियो कॉल पर मौजूद सभी लोगों का डीपफेक बनाया गया था।

End of Feed