इजराइली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह कमांडर, हथियारों के सौदे में था शामिल

इजरायली सेना के प्रवक्ता अविचे अद्राई ने कहा कि दिन में पहले ऐनाटा में हिजबुल्लाह की टोही साइट पर गतिविधियों का पता चला था, जिसे उन्होंने इजरायल और लेबनान के बीच समझौते का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि इजरायली वायु सेना के विमानों ने जवाब में साइट को निशाना बनाया।

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने पूर्वोत्तर लेबनान में हवाई हमले में हिजबुल्लाह कमांडर मोहम्मद महदी अली शाहीन को मारने का दावा किया। आईडीएफ के मुताबिक यह ऑपरेशन गुरुवार शाम को हुआ। बयान में कहा गया कि खुफिया जानकारी के आधार पर इजरायली वायुसेना ने लेबनान के हरमेल शहर में शाहीन को निशाना बनाया। लेबनान के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, दो ड्रोनों द्वारा किए गए हमले में एक वाहन को निशाना बनाया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

End of Feed