दुनिया

हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल की बड़ी कार्रवाई, मार गिराया मुख्य प्रवक्ता

हिजबुल्ला के नेता रहे हसन नसरल्ला के मारे जाने के बाद, अफीफ अपने संगठन का मीडिया में पक्ष रख रहा था, जिसे इजराइल ने अपने हमले में मार गिराया है।

Image

हिजबुल्ला का मुख्य प्रवक्ता मारा गया

Photo : AP

हिजबुल्लाह के खिलाफ इजराइल ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इजराइल के हमले में हिजबुल्लाह का मुख्य प्रवक्ता मारा गया है। इससे पहले इजराइल ने हिजबुल्लाह के चीफ समेत कई कमांडरों को मार गिराया था।

हिजबुल्ला के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ की मौत

चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला का मुख्य प्रवक्ता मध्य बेरूत में इजराइली हमले में मारा गया। रविवार को मध्य बेरूत पर एक महीने से अधिक समय में पहला इजराइली हवाई हमला हुआ। अधिकारी ने बताया कि हमले में हिजबुल्ला के मुख्य प्रवक्ता मोहम्मद अफीफ की मौत हो गई।

बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर बमबारी

सितंबर में इजराइल की सैन्य कार्रवाई में वृद्धि होने और लंबे समय से हिजबुल्ला के नेता रहे हसन नसरल्ला के मारे जाने के बाद, अफीफ अपने संगठन का मीडिया में पक्ष रख रहा था। इससे पहले, इजराइली लड़ाकू विमानों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर बमबारी की थी। सेना ने लोगों से कई इमारतों को खाली करने के लिए आगाह किया था। इस इलाके में हिजबुल्ला आतंकवादी समूह की मजबूत उपस्थिति है और ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब लेबनानी अधिकारी अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्ध विराम प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर हमला

रविवार को ही इजराइल की पुलिस ने कहा कि उन्होंने तटीय शहर कैसरिया में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास पर गोले दागे जाने के बाद तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जब रात में नेतन्याहू और उनका परिवार अपने आवास पर नहीं थे, तब दो गोले दागे गए और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पिछले महीने हिजबुल्ला ने ड्रोन से भी आवास पर हमला किया था, उस समय भी नेतन्याहू और उनका परिवार घर से बाहर थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article