दुनिया

हिज्बुल्लाह के एक और बड़े कमांडर को इजराइल ने दिया उड़ा, IAF के हवाई हमले में अहमद जाफर मटोक मारा गया

इजराइल पहले से हिज्बुल्लाह के चीफ समेत कई कमांडरों को मार चुका है। इजराइल एक तरफ लेबनान में हिज्बुल्लाह को टारगेट कर रहा है तो दूसरी ओर गाजा में हमास को।

Image

इजराइल के हमले में मारा गया हिज्बुल्लाह कमांडर (फोटो- IAF)

KEY HIGHLIGHTS
  • इजराइल का हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला
  • इजराइली एयरफोर्ट की एयर स्ट्राइक
  • मारे गए हिज्बुल्लाह के तीन कमांडर

इजराइली वायुसेना ने एक और सफलता हासिल की है। इजराइली वायुसेना के हमले में हिज्बुल्लाह के एक और बड़े कमांडर की मौत हो गई है। इससे पहले इजराइली वायुसेना के हमले में हिज्बुल्लाह के चीफ समेत कई बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं।

हिज्बुल्लाह के तीन बड़े कमांडर मारे गए

IDF ने इस हमले की जानकारी देते हुए कहा कि हिजबुल्लाह के बिंट जेबिल क्षेत्र के कमांडर अहमद जाफर मटोक को वायुसेना के हमले में मार गिराया गया। मटोक के मारे जाने के बाद वायुसेना ने बिंट जेबिल क्षेत्र में उनके उत्तराधिकारी और हिजबुल्लाह के तोपखाने के प्रमुख को भी मार गिराया है।

दे चुके थे कई हमलों को अंजाम

IDF ने कहा कि इन तीनआतंकवादियों ने बिंट जेबिल क्षेत्र से कई आतंकवादी हमलों का निर्देशन और संचालन किया था। इन हमलों में दक्षिणी लेबनान में इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों पर टैंक रोधी मिसाइलों को दागना भी शामिल था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article