दुनिया

हाई अलर्ट पर सऊदी अरब, मक्का सहित अन्य हिस्सों में भारी बारिश के चलते सड़कें बनी दरिया; बहने लगी कारें

Saudi Arabia Rainfall: सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का, मदीना और जेद्दा में हुई भयंकर बारिश की वजह से सड़कें दरिया बन गई हैं जिसमें कारें बहती हुई नजर आईं। सऊदी अरब के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने लोगों से सावधानी बरतने और उनके द्वारा जारी किए जा रहे अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Image

सऊदी अरब बारिश

Photo : Times Now Digital

Saudi Arabia Rainfall: सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का, मदीना और जेद्दा में हुई भयंकर बारिश की वजह से सड़कें दरिया बन गई हैं जिसमें कारें बहती हुई नजर आईं। शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। बारिश के साथ ही अचानक आई बाढ़, भयंकर तूफान और ओलावृष्टि से सऊदी अरब जूझ रहा है। फिलहाल सऊदी अरब हाई अलर्ट पर है और बुधवार तक भीषण बारिश, भयंकर तूफान की स्थिति बने रहने की संभावना है।

आलम कुछ ऐसा है कि कारें पूरी तरह से डूब गई हैं। पानी के बहाव के साथ बाइक चालक अपनी गाड़ी को संभाल नहीं पा रहे हैं। शहर के बाहरी इलाकों से ली गई चौंकाने वाली तस्वीरें दिखाती हैं कि कैसे कारें लगभग पूरी तरह से डूब गई हैं और उनकी छतों के ऊपरी हिस्से ही पानी की सतह पर हैं।

बारिश का रेड अलर्ट

सऊदी अरब के मौसम विभाग ने मक्का, मदीना और बंदरगाह शहर जेद्दा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साल 2009 में आई एक बाढ़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। सऊदी अरब के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (NCM) ने लोगों से सावधानी बरतने और उनके द्वारा जारी किए जा रहे अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीएम ने जाजान शहर और फरासन द्वीप में तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है जिसकी वजह से लो विजिविलिटी और ऊंची लहरें उठने की संभावना है। जेद्दा सहित सऊदी अरब के अन्य हिस्सों में हुई भीषण बारिश के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हो रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article