ट्रूडो के सियासी भविष्य पर एलन मस्क ने कर दी भविष्यवाणी, कनाडा के PM को चुभेगी टेस्ला के CEO की यह बात

Elon Musk on Canada : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का राजनीतिक भविष्य कैसा होगा, इस पर टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने भविष्यवाणी की है। मस्क ने कहा है कि आने वाले चुनाव में ट्रूडो का पतन होना तय है, वह चुनाव हारेंगे।

Elon Musk on Canada : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का राजनीतिक भविष्य कैसा होगा, इस पर टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने भविष्यवाणी की है। मस्क ने कहा है कि आने वाले चुनाव में ट्रूडो का पतन होना तय है, वह चुनाव हारेंगे। कनाडा में चुनाव 20 अक्टूबर, 2025 से पहले होंगे। जाहिर है कि मस्क की यह भविष्यवाणी ट्रूडो पसंद नहीं करेंगे क्योंकि चुनाव जीतने के लिए वह अभी से हर तिकड़म लगा रहे हैं।

trudeau

एलन मस्क की सियासी भविष्यवाणी।

'आने वाले चुनाव में ट्रूडो की हार हो जाएगी'

X पर अपने एक पोस्ट में मस्क ने कहा, 'आने वाले चुनाव में ट्रूडो की हार हो जाएगी।' ट्रूडो सरकार का पतन वैसी ही होगा जिस तरह से जर्मनी में समाजवादी सरकार का हुआ। कनाडा में इस बार के चुनाव में ट्रूडो की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी हुई है। वह छोटे राजनीतिक दलों के भरोसे किसी तरह से अपनी सरकार चला पा रहे हैं। लिबरल पार्टी जिसका वह 2013 से नेतृत्व कर रहे है, चुनाव में उसकी हार तय मानी जा रही है।

End of Feed