Hardeep Singh Nijjar: खालिस्तानी आतंकी निज्जर के लिए फिर जागा Canada का प्रेम, संसद में रखा गया 1 मिनट का मौन

Canada: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत पर कनाडा ने एक बार फिर सहानुभूति दिखाई है। मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के लिए एक मिनट का मौन रखा।

Khalistani Terrorist Hardeep Singh Nijjar: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के लिए एक बार फिर कनाडा का प्रेम जाग उठा है। कनाडा की संसद ने मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के लिए एक मिनट का मौन रखा। हाउस ऑफ कॉमन्स में पहले स्पीकर ग्रेग फर्गस ने निज्जर को लेकर शोक संदेश पढ़ा। इसके बाद उन्होंने सभी सांसदों से खालिस्तानी आतंकी के लिए मौन रखने के लिए कहा। जानकारी के लिए बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून 2023 को कनाडा के सरेमें गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निज्जर की हत्या के लिए कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने भारत की एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था।

Hardeep Singh Nijjar

निज्जर के लिए फिर जागा कनाडा का प्रेम

भारत ने भी दिया कड़ा जवाब

PM जस्टिन ट्रूडो के ऐसे बयानों के बाद दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ गए थे। भारत ने साफ तौर पर कहा कि कनाडा की ओर से जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो बेबुनियाद है। बता दें कि कुछ दिनों पहले पीएम मोदी और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बीच जी-7 समिट में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद ट्रूडो ने मंगलवार को कहा कि भारत के साथ कई बड़े मुद्दों पर समन्वय है और उन्हें आर्थिक संबंधों और राष्ट्रीय सुरक्षा समेत विभिन्न मामलों पर नई भारतीय सरकार के साथ बातचीत का अवसर दिखाई दे रहा है।

End of Feed