ट्रंप और नेतन्याहू के तेवरों से घबराया हमास, कहा- इजराइली बंधकों को समय पर करेंगे रिहा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को गाजा में युद्ध विराम समझौते से पीछे हटने की धमकी दी और सैनिकों को निर्देश दिया था कि अगर हमास शनिवार को और अधिक बंधकों को रिहा नहीं करता है तो वे हमास के खिलाफ लड़ाई फिर से शुरू करने के लिए तैयार रहें।

Hamas Will Release More Israeli Hostages: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के तेवरों से हमास बैकफुट पर आ गया है। हमास ने गुरुवार को कहा कि वह योजना के अनुसार इजरायली बंधकों के अगले समूह को रिहा करेगा, जिससे गाजा पट्टी में युद्ध विराम को खतरे में डालने वाले एक बड़े विवाद का हल हो जाएगा। इस आतंकवादी समूह ने कहा कि मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने पुष्टि की है कि वे सभी बाधाओं को दूर करने के लिए काम करेंगे, और यह युद्ध विराम समझौते को लागू करेगा।

Hamas hostagess

हमास पड़ा नरम

तीन और इजरायली बंधकों को रिहा किया जाएगा

बयान में संकेत दिया गया है कि शनिवार को तीन और इजरायली बंधकों को रिहा किया जाएगा। हमास की घोषणा के बाद इजरायल की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई। हमास के इस कदम से गाजा पट्टी में युद्ध विराम अभी जारी रहेगा, लेकिन इसका भविष्य संदेह में है।

End of Feed