दुनिया

निकल गई हमास की हेकड़ी, गाजा में इजरायल के ग्राउंड ऑपरेशन से निकल गई चीख, बंधकों को रिहा करने को तैयार!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2023, 12:51 PM IST

Israel Hamas War: हमास की सशस्त्र विंग के प्रवक्ता अबू ओबैदा के हवाले से कहा, हमने मध्यस्थों को आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि हम आने वाले दिनों में उनमें से कई को रिहा कर देंगे। हमें अब उन्हें हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है।

Image

इजराइल हमास संघर्ष

Photo : AP

Israel Hamas War: गाजा में हवाई फायरिंग के बाद इजराइल ने ग्राउंड ऑपरेशन भी शुरू कर दिया है। अब इजराइली सैनिक हमास के ठिकानों पर छिपे आतंकियों को चुन-चुनकर मौत के घाट उतार रहे हैं। इजराइल की ओर से शुरू हुई इस आक्रामक कार्रवाई के बाद हमास धीरे-धीरे घुटने पर नजर आने लगा है। हमास की ओर से अब बंधकों की रिहाई को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है।

हमास की मिलिट्री विंग अल-कसम ब्रिगेड ने कहा है कि वह गाजा में रखे गए कुछ विदेशी बंधकों को कुछ दिनों के भीतर रिहा करने के लिए तैयार है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को एक रिकॉर्डेड संदेश में सशस्त्र विंग के प्रवक्ता अबू ओबैदा के हवाले से कहा, हमने मध्यस्थों को आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि हम आने वाले दिनों में उनमें से कई को रिहा कर देंगे। हमें अब उन्हें हिरासत में रखने की जरूरत नहीं है।

कई देशों के हस्तक्षेप के बाद लिया गया फैसला

हमास की ओर से यह भी कहा कि कुछ देशों ने हस्तक्षेप किया है कि उनके देश के लोगों को मुक्त किया जाय। इसके बाद विदेशी बंधकों को रिहा करने का फैसला किया गया है। बता दें, इज़राइल के अनुसार, गाजा में अभी भी लगभग 240 बंधकों को रखा गया है। हमास ने 7 अक्टूबर को इज़राइल पर अटैक किया था और कई लोगों को बंधक बना लिया था।

चार बंधकों को किया है अब तक रिहा

आतंकवादी समूह हमास ने कतार और मिस्र के कहने पर अब तक दो बार चार बंधकों - दो अमेरिकी और दो इजरायली को रिहा किया है। हालांकि, इसके बाद से बंधकों की अदला-बदली पर बातचीत के प्रयास रुके हुए हैं। हमास इजराइल से शेष बंधकों के बदले में हजारों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए कह रहा है। इज़राइल ने मांग को खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुझाव दिया है कि गाजा में जमीनी हमले से बंधकों की रिहाई की संभावना बढ़ सकती है। सोमवार को, नेतन्याहू ने बंधकों की रिहाई की के लिए युद्धविराम के आह्वान को भी खारिज कर दिया था।

(एजेंसी इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article