दुनिया

गाजा से आतंकियों को गुपचुप बाहर निकाल रहा हमास, रिपोर्ट में दावा- 'एंबुलेंस से भेजे जा रहे थे मिस्र'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2023, 08:09 PM IST

Israel Hamas War: हमास ने उन गंभीर रूप से घायलों की एक सूची तैयार की थी जिन्हें वह मिस्र में इलाज के लिए गाजा से निकालना चाहता था। मिस्र और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जांच की गई, जिसमें पाया गया कि इसमें एक-तिहाई नाम हमास लड़ाकों के थे।

Image

इजराइल हमास संघर्ष

Photo : AP

Israel Hamas War: गाजा इजराइल के ग्राउंड ऑपरेशन के बाद हमास घुटने पर आने लगा है। इजराइली सेना के जवान चुन-चुनकर हमास के लड़ाकों का खात्मा कर रहे हैं। इस बीच बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि हमास ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने लड़ाकों को उन एंबुलेंसों में छिपाकर गाजा से बाहर निकालने की कोशिश की जो दर्जनों घायल फिलिस्तीनियों को मिस्र ले जा रहे थे।

टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने उन गंभीर रूप से घायलों की एक सूची तैयार की थी जिन्हें वह मिस्र में इलाज के लिए गाजा से निकालना चाहता था, साथ ही उन हजारों विदेशी नागरिकों की भी जो गाजा से भागने की फिराक में थे।

सूची में एक तिहाई नाम हमास के लड़ाकों के

प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि सूची की मिस्र और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जांच की गई, जिसमें पाया गया कि इसमें एक-तिहाई नाम हमास लड़ाकों के थे। उन्होंने कहा कि सूची को खारिज कर दिया गया। अंतत: जिन 76 घायल फिलिस्तीनियों को गाजा से एंबुलेंस में बाहर निकला गया, उनमें हमास समूह का एक भी सदस्‍य नहीं था।

सुरंगों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए प्रयोग हो रहे थे कॉन्‍सेंट्रेटर

इस बीच, दो वरिष्ठ इज़रायली अधिकारियों ने द टाइम्स ऑफ़ इज़रायल को बताया कि इज़रायली निरीक्षकों को इस सप्ताह की शुरुआत में गाजा में कई ऑक्‍सीजन कॉन्‍सेंट्रेटर मिले जो सशस्त्र समूहों द्वारा संचालित सुरंगों में ऑक्‍सीजन की आपूर्ति बनाये रखने के लिए इस्‍तेमाल किये जा रहे थे। टाइम्‍स ऑफ इजरायल के अनुसार, इजरायली के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक ने कहा, ये अस्पतालों में उपयोग के लिए नहीं थे, बल्कि उनके नीचे थे। इसीलिए उन्हें कुकीज़ के बक्सों के बीच तस्करी कर लाया गया था। उन्‍होंने कहा कि पूरे ट्रक में ऑक्सीजन कॉन्‍सेंट्रेटर पाए गए थे। उन्‍हें गाजा में प्रवेश करने से रोक दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article