आधुनिक नाजी है हमास, फिलिस्तीनियों पर करता है अत्याचार, 80 वर्षों में कई देशों ने कुछ भी नहीं सीखा, UNSC में बोला इजराइल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 31, 2023, 07:01 AM IST

हमास और इजराइल के बीच युद्ध लगातार जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक को संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के स्थाई प्रतिनिधि गिलाद एर्दान (Gilad Erdan) ने खुलकर बोलते हुए कहा कि हमास आधुनिक नाजी है। यह पिछले 16 सालों से फिलिस्तीनियों पर अत्याचार कर रहा है। UNSC के देशों ने 80 वर्षों में कुछ नहीं सीखा।

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के स्थाई प्रतिनिधि गिलाद एर्दान (Gilad Erdan) ने हमास को 'आधुनिक नाजी' कहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी ग्रुप संघर्ष का समाधान नहीं ढूंढ रहा है। उन्होंने कहा कि हमास यहूदी लोगों के विनाश चाहता है। इजराइल-हमास युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमास आधुनिक नाजी हैं। उनकी भयावह अमानवीय नरसंहार विचारधाराओं है हमास संघर्ष का समाधान नहीं चाहता है। उन्हें बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमास जिस एकमात्र समाधान में रुचि रखता है वह अंतिम समाधान है, यहूदी लोगों का विनाश। क्या मैं अपने सहयोगियों को याद दिला सकता हूं कि वे गाजा के शासक हैं, आपका नहीं।

Hamas Israel War, Gaza

हमास से युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जमकर बोले इजराइल के प्रतिनिधि

गिलाद एर्दन ने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया नाजीवाद के उदय की तरह ही बेहद खामोश है। उन्होंने कहा कि हमास पिछले 16 सालों से फिलिस्तीनियों पर अत्याचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2007 में गाजा में सत्ता संभालने के बाद हमास ने सैकड़ों फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी थी। हमास के नाजियों ने पिछले 16 साल गाजा पर शासन करते हुए बिताए हैं। 16 साल फिलिस्तीनियों के साथ दुर्व्यवहार किया और जिसने भी उनका विरोध किया उसके खिलाफ लड़ाई लड़ी। जब हमास ने 2002 गाजा में सत्ता संभाली आप सभी यह अच्छी तरह से जानते हैं कि उसने अपने हाथों से सैकड़ों फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी थी।

End of Feed