दुनिया

हमारे मिलिट्री चीफ मोहम्मद दीफ मारे गए- कई महीनों बाद हमास का कबूलनामा

इजराइल ने हमास के जिस मिलिट्री चीफ को पिछले साल जुलाई में मार गिराया था, उसके मारे जाने की पुष्टि अब जाकर हमास ने की है। इजराइल में अगस्त में दावा किया था कि उसने एक महीने पहले ही मोहम्मद दीफ को मार गिराया है।

Image

इजराइल के हमले में तबाह हमास के ठिकाने (फाइल फोटो)

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • मोहम्मद दीफ के मारे जाने की पुष्टि
  • हमास ने की इजराइली दावे की पुष्टि
  • हमास के मिलिट्री चीफ था मोहम्मद दीफ

हमास ने अब जाकर पुष्टि की है कि उसके आर्मी चीफ मोहम्मद दीफ, इजराइल के हमले में मारे जा चुके हैं। इजराइल ने यह हमला काफी पहले किया था और मोहम्मद दीफ के मारे जाने का दावा किया था, हालांकि तबसे हमास इस मामले को दबाए हुए थे और अब जाकर उसने स्वीकार किया है कि मोहम्मद दीफ की सही में मौत हो चुकी है।

जुलाई में मारा गया था मोहम्मद दीफ

हमास के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने एक वीडियो बयान में दीफ की मौत की पुष्टि की। उन्होंने हमास की सैन्य शाखा के डिप्टी कमांडर की मौत की भी पुष्टि की। पिछले साल अगस्त में, इजराइल ने दावा किया था कि उसने 13 जुलाई को खान यूनिस क्षेत्र में हवाई हमले में मोहम्मद दीफ को मार डाला है। हमास ने दीफ के बारे में पहली बार यह बयान जारी किया है जबकि इजराइली सेना ने पिछले साल अगस्त में घोषणा की थी कि एक महीने पहले दक्षिणी गाजा में हुए हवाई हमले में दीफ मारा गया है।

इजराइल पर हमले का था साजिशकर्ता

हमास द्वारा बृहस्पतिवार को दीफ की मौत की पुष्टि कर देने से उनकी स्थिति के बारे में महीनों से जारी सभी अटकलों पर विराम लग गया। दीफ, हमास द्वारा इजराइल पर सात अक्टूबर को किए गए हमले का कथित तौर पर मुख्य साजिशकर्ता था। इस हमले के कारण गाजा में युद्ध छिड़ा था। मोहम्मद दीफ कई वर्षों तक इजराइल की सर्वाधिक वांछित लोगों की सूची में शीर्ष पर रहा था।

7 अक्टूबर 2023 को क्या हुआ था

7 अक्टूबर, 2023 को, हमास ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया, जिसमें 1,200 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे, और 200 से अधिक अन्य लोगों का अपहरण कर लिया। गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल के जवाबी हमले में 46,000 से अधिक फिलिस्तीनी भी मारे गए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article