बंकर में छिपे हमास चीफ के गिरेबां तक पहुंचा इजरायल, 7 अक्टूबर के 'खूनी खेल' का है मास्टरमाइंड

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 01:52 PM IST

Israel Hamas War: इजरायल ने कहा है कि दक्षिणी गाजा की मुख्य सड़क को खोले जाने के बाद बुधवार को गाजा सिटी से 50 हजार लोग पलायन कर गए। आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी गाजा पर हमास का नियंत्रण हटता देख लोग इस इलाके को छोड़कर भाग रहे हैं।

Israel Hamas War: हमास के खिलाफ इजरायल की लड़ाई अब अपने अंतिम एवं निर्णायक दौर में पहुंच गई है। इजरायल की फौज गाजा सिटी में दाखिल होकर हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है। आईडीएफ का दावा है कि हाल के हमलों में उसने गाजा सिटी में हमास के बंकरों को नष्ट किया है। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में हमास के आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों में रॉकेट यूनिक का कमांडर भी है।

Hamas War

गत सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर किया हमला।

आईडीएफ ने गाजा सिटी को किया अलग-थलग

रिपोर्टों के मुताबिक आईडीएफ ने गाजा सिटी को गाजा के अन्य हिस्सों से अलग कर दिया है और उसकी फौज टैंक, बख्तरबंद वाहनों की मदद से आगे बढ़ रही है। गाजा सिटी की नाकेबंदी हो जाने और जमीन पर आईडीएफ के हमलों में तेजी आने के बाद गाजा सिटी से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं। रिपोर्टों की मानें तो गाजा सिटी में इजरायल की फौज उन सुरंगों को तबाह कर रही है जिनमें हमास के आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। आईडीएफ के सैनिक बंकरों की पहचान कर उन पर हमले कर रहे हैं।

End of Feed