दुनिया

कोका कोला पीने के बाद व्यक्ति बीमार! अस्पताल में भर्ती, कंपनी ने दिया यह जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 09:21 PM IST

क्रोएशिया के स्वास्थ्य मंत्री विली बेरोज़ ने इस तरह की घटनाओं के सामने आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत स्थिर है। वहीं इस मामले को लेकर कोका-कोला की ओर से भी बयान जारी किया गया है।

Image

कोका कोला

Photo : BCCL

क्रोएशिया में कोका कोला पीने के बाद एक व्यक्ति के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, यह भी कहा जाता है कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले व्यक्ति ने एक कैफे में रोमरक्वेल इमोशन ब्लूबेरी ड्रिंक भी पी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित कई पोस्टों से कई लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है।

स्थानीय मीडिया ने कहा कि पुलिस ने गैर-अल्कोहल, कार्बोनेटेड पेय का सेवन करने के दौरान बीमार पड़ने वाले एक व्यक्ति के केवल एक मामले की पुष्टि की है। वहीं, क्रोएशिया के एक अन्य शहर में भी एक और घटना हुई, जहां एक विश्वविद्यालय में वेंडिंग मशीन से खरीदी गई प्लास्टिक की बोतल में कोका-कोला पीने के बाद एक व्यक्ति बीमार पड़ गया।

जांच में जुटे अधिकारी

मामला सामने आते ही अधिकारी जांच में जुट गए हैं। क्रोएशिया के स्वास्थ्य मंत्री विली बेरोज़ ने इस तरह की घटनाओं के सामने आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत स्थिर है। वहीं इस मामले को लेकर कोका-कोला की ओर से भी बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि रोमरक्वेल मिनरल वाटर बोतल से इसके संबंध को लेकर हम गंभीर हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने मामले को सुलझाने में अधिकारियों के साथ पूर्ण सहयोग का वादा किया है। कोका-कोला ने एक बयान में कहा, "हम रोमरक्वेल इमोशन ब्लूबेरी अनार 330 मिलीलीटर की एक कांच की बोतल से संबंधित एक अलग मामले से अवगत हैं। कोका-कोला ने यह भी कहा कि यह पता लगाने के लिए गहन जांच की गई कि बाजार में फ्लेवर्ड ड्रिंकिंग वॉटर की कितनी असुरक्षित बोतलें थीं और उन्होंने पाया कि यह सिर्फ एक बोतल थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article