उस दिन भगवान ने मुझे बचाया था, मेरी आत्मा मेरे देश के लिए है...हमले के बाद पहली बार ट्रंप का भाषण

अपने भाषण में ट्रंप ने भावुकता का पुट रखते हुए एक मजबूत अमेरिका का आह्वान किया। ट्रंप ने कहा, मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हूं, आधे अमेरिका का नहीं, क्योंकि आधे अमेरिका को जीतने में कोई जीत नहीं है।

Donald Trump Speech: जानलेवा हमले के बाद रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पहली बार जनता के सामने आए और अपनी उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए जोरदार भाषण दिया। मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के आखिरी दिन रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मंच संभाला। अपने दाहिने कान पर पट्टी बांधे हुए ट्रंप ने 'यूएसए, यूएसए' के नारे के साथ मंच में प्रवेश किया। बैकग्राउंड में राष्ट्रगान बज रहा था- गॉड ब्लेस अमेरिका। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप ने औपचारिक रूप से 2024 में व्हाइट हाउस के लिए चुनाव लड़ने की उम्मीदवारी को भी स्वीकार कर लिया।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप का भाषण

मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हूं

अपने भाषण में ट्रंप ने भावुकता का पुट रखते हुए एक मजबूत अमेरिका का आह्वान किया। ट्रंप ने कहा, मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हूं, आधे अमेरिका का नहीं, क्योंकि आधे अमेरिका को जीतने में कोई जीत नहीं है। इसलिए, आज रात विश्वास के साथ मैं गर्व से संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए आपका नामांकन स्वीकार करता हूं। 4 महीने में हम एक अविश्वसनीय जीत होगी। हम सभी धर्मों, लोगों और पंथों के लिए शांति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेंगे, मैं पूरे अमेरिका का राष्ट्रपति बनूंगा, आधे अमेरिका का नहीं क्योंकि आधे से कोई जीत नहीं होती।'

End of Feed