कनाडा में युवक ने सिख व्यक्ति पर किया हमला, बोला- 'मेरे देश से निकल जाओ'

Sikh Man Attacked in Canada: बुजुर्ग फुटपाथ पर चल रहे थे तभी एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया। पुलिस के मुताबिक युवक ने पीड़ित को उनकी नस्लीय पहचान के आधार पर निशाना बनाया और टिप्पणियां की व अपशब्द कहे।

Canada Racist Crime: कनाडा में एक युवक ने एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर हमला कर दिया और नस्लवादी टिप्पणियां करते हुए कहा- 'मेरे देश से बाहर निकलो' जिसके बाद पुलिस ने इसे 'घृणा से प्रेरित हमला' मानते हुए जांच शुरू कर दी है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। वुडस्टॉक पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह घटना 22 अप्रैल को ओंटारियो के वुडस्टॉक की है और युवक पर अपने कृत्यों के लिए कई आरोप लगाए गए हैं।

कनाडा में युवक ने सिख व्यक्ति पर किया हमला, बोला- 'मेरे देश से निकल जाओ'

कनाडा में युवक ने सिख व्यक्ति पर किया हमला, बोला- 'मेरे देश से निकल जाओ'

बयान में कहा गया कि बुजुर्ग फुटपाथ पर चल रहे थे तभी एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया। पुलिस के मुताबिक युवक ने पीड़ित को उनकी नस्लीय पहचान के आधार पर निशाना बनाया और टिप्पणियां की व अपशब्द कहे। पीड़ित को कोई चोट नहीं आई है।

End of Feed