ट्रम्प बोले-कहा, 'गाजा में शांति बहुत दूर नहीं', नेतन्याहू बंधकों के लिए 'नए समझौते' पर कर रहे विचार

Trump on Gaza Peace: ट्रम्प ने कहा कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के लिए काम जारी है, लेकिन सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना 'एक लंबी प्रक्रिया' है।

Trump on Gaza Peace: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और कहा कि वह गाजा में चल रहे युद्ध को समाप्त होते देखना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि शांति का भविष्य बहुत दूर नहीं है।

Trump on Gaza Peace

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प से जब पूछा गया कि क्या वह गाजा में युद्ध समाप्त करने के अपने चुनावी अभियान के वादे को पूरा करेंगे, तो उन्होंने कहा, 'मैं युद्ध को रुकते देखना चाहता हूं, और मुझे लगता है कि युद्ध किसी बिंदु पर रुकेगा, यह बहुत दूर के भविष्य में नहीं होगा।' ट्रम्प ने कहा कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त करने के लिए काम जारी है, लेकिन सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना 'एक लंबी प्रक्रिया है।'

End of Feed