Gabrielle Cyclone: न्यूजीलैंड चक्रवाती तूफान गैब्रियल का कहर, सैकड़ों उड़ानें रद्द, हजारों अंधेरे में रहने को मजबूर-VIDEO

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 13, 2023, 06:29 PM IST

New Zealand Gabrielle Cyclone: न्यूजीलैंड में में चक्रवाती तूफान गैब्रियल ने अपने कोहराम का रौद्र रूप दिखाया है, इसे लेकर वहां का जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है, और उड़ानों पर भी इसका फर्क पड़ा है।

New Zealand Gabrielle Cyclone Video: न्यूजीलैंड में चक्रवाती तूफान गैब्रियल (Gabrielle Cyclone) के कारण लगभग 46 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है, प्रशासन ने भारी बारिश और हवाओं की चेतावनी जारी की है बताते हैं कि इसकी वजह से तमाम उड़ानें रद्द कर दी गई है, चक्रवाती तूफान की वजह से मंगलवार दोपहर तक ऑकलैंड से आने-जाने वाली सभी घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया है।

चक्रवात ने न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से को प्रभावित किया है, एयर न्यूजीलैंड ने कहा कि मंगलवार दोपहर तक ऑकलैंड से आने-जाने वाली सभी घरेलू उड़ानों के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर रहा है वहीं मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात भारी बारिश, तेज हवाओं और बड़ी लहरों के साथ 'व्यापक और महत्वपूर्ण' मौसम की घटना को ला सकता है।

End of Feed