अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क एनबीसी ने शुक्रवार को बताया कि यह कदम देशभर में चलाए जा रहे नागरिक अधिकार आंदोलन के बीच उठाया गया है, जिसकी अगुवाई मुख्यत: दक्षिण एशियाई अमेरिकी कर रहे हैं। एनबीसी ने फ्रेस्नो सिटी काउंसिल की उपाध्यक्ष एन्नालीसा पेरिया के हवाले से कहा, मुझे नागरिक अधिकारों की सुरक्षा का स्तर बढ़ाने पर एक बार फिर हमारे शहर पर गर्व है।
उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि भेदभाव रातोंरात खत्म नहीं होता लेकिन हमारे शहर ने जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ नागरिक अधिकार सुरक्षा को मजबूत करने की भेदभाव रोधी नीति पारित करने का साहसी कदम उठाया है। इस बीच हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने कैलिफोर्निया नागरिक अधिकार विभाग के खिलाफ एक मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि उसने राज्य में रह रहे हिंदुओं के कई संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया है।
