कौन हैं फ्रांस्वा बायरू? जिन्हें फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने नया PM किया नियुक्त

France Political Crisis: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को फ्रांस्वा बायरू को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। फ्रांस में तीन माह में गिरी माइकल बार्नियर की सरकार के बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। बता दें कि बायरू को हाल में यूरोपीय संसद के धन के गबन के आरोप वाले मामले में बरी कर दिया गया था।

France Political Crisis: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को फ्रांस्वा बायरू को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। फ्रांस के दक्षिणपंथी और वामपंथी सांसदों ने पिछले सप्ताह ऐतिहासिक अविश्वास प्रस्ताव पर एक साथ मिलकर मतदान किया था, जिसके कारण प्रधानमंत्री माइकल बार्नियर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को इस्तीफा देना पड़ा था।

Francois Bayrou

फ्रांस के नए प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू

कौन हैं फ्रांस्वा बायरू?

मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन में महत्वपूर्ण साझेदार 73 वर्षीय बायरू दशकों से फ्रांसीसी राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे हैं। उनके राजनीतिक अनुभव को देश में स्थिरता बहाल करने के प्रयासों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नेशनल असेंबली में किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

End of Feed