अमेरिका ने हाथ खींचा, तो यूक्रेन को खुफिया सैन्य जानकारी मुहैया करा रहा फ्रांस; जानें खास बातें

France with Ukraine: यूक्रेन को फ्रांस खुफिया सैन्य जानकारी मुहैया करा रहा है। अमेरिका के पीछे हटने के बीच फ्रांस ने यूक्रेन को सैन्य खुफिया जानकारी देने के लिए कदम उठाया। रूसी सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रखने और लक्ष्यों का चयन करने के मद्देनजर यूक्रेन के लिए अमेरिकी खुफिया जानकारी महत्वपूर्ण है।

World News: अमेरिका द्वारा यूक्रेन के साथ खुफिया सूचना साझा करने पर रोक लगाने की घोषणा किए जाने के बाद फ्रांस इस युद्धग्रस्त यूरोपीय देश को खुफिया सैन्य जानकारी उपलब्ध करा रहा है। फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू ने कहा, 'हमारी खुफिया जानकारी संप्रभु है। हमारे पास ऐसी खुफिया जानकारी है जिसका लाभ हम यूक्रेन को दे रहे हैं।'

France with Ukraine

यूक्रेन को खुफिया सैन्य जानकारी मुहैया करा रहा फ्रांस।

यूक्रेन को खुफिया सैन्य जानकारी मुहैया करा रहा फ्रांस

फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू ने कहा कि यूक्रेन को सभी सैन्य सहायता निलंबित करने के अमेरिकी फैसले के बाद, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनसे अमेरिकी सहायता की कमी की भरपाई के लिए 'विभिन्न फ्रांसीसी सहायता पैकेज में तेजी लाने' के लिए कहा।

End of Feed