दुनिया

शिकागो से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का विमान बीच रास्ते से लौटा वापस; जानें क्या है पूरा मामला

Air India Flight Technical Issue: शिकागो से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का एक विमान गुरुवार को दस घंटे से अधिक की उड़ान के बाद अमेरिकी शहर लौट गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटराडार24डॉटकॉम' पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान बोइंग 777-337 ईआर विमान से संचालित की गई थी और दस घंटे से अधिक समय की उड़ान के बाद विमान शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस गया।

Image

एअर इंडिया

Photo : iStock

Air India Flight Technical Issue: शिकागो से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का एक विमान गुरुवार को दस घंटे से अधिक की उड़ान के बाद अमेरिकी शहर लौट गया। एअरलाइन ने कहा कि विमान को तकनीकी वजह से वापस लौटना पड़ा। हालांकि, मामले से अवगत एक सूत्र ने बताया कि विमान को वापस लौटना पड़ा, क्योंकि कई शौचालय जाम हो गए थे।

10 घंटे से अधिक उड़ान के बाद लौटा विमान

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटराडार24डॉटकॉम' पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यह उड़ान बोइंग 777-337 ईआर विमान से संचालित की गई थी और दस घंटे से अधिक समय की उड़ान के बाद विमान शिकागो के ओआरडी हवाई अड्डे पर वापस गया।

सूत्र ने बताया कि एअर इंडिया द्वारा संचालित बोइंग 777-300 ईआर विमान में प्रथम श्रेणी के यात्रियों के लिए दो सहित कुल 10 शौचालय हैं और इसमें प्रथम, बिजनेस और इकॉनमी श्रेणी की सीट सहित 340 से अधिक सीट हैं। सूत्र ने समाचार एजेंसी 'पीटीआई' को यह भी कहा कि केवल एक शौचालय ही काम कर रहा था।

एअर इंडिया ने क्या कुछ कहा?

टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि छह मार्च को शिकागो से दिल्ली की उड़ान एआई126 तकनीकी वजह के कारण शिकागो लौट गई। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ''शिकागो में विमान के उतरने पर सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से उससे उतरे और उनकी असुविधा को कम करने के लिए उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।''

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरी धनराशि वापस की जाएगी तथा यदि यात्री चाहें तो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रा का पुनः निर्धारण किया जाएगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article