क्या यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देगा अमेरिका? ट्रंप से मुलाकात के ठीक पहले जेलेंस्की ने कह दी ये बड़ी बातें

America Ukraine Deal: क्या यूक्रेन को अमेरिका सुरक्षा गारंटी देगा? ये सवाल इसलिए अहम है, क्योंकि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले हैं। इससे पहले वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका के साथ रूपरेखा आर्थिक समझौता तैयार लेकिन सुरक्षा गारंटी तय नहीं हुई है।

Zelenskyy-Trump Meeting: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ एक रूपरेखा आर्थिक समझौता तैयार है, लेकिन रूस के साथ युद्ध में कीव के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली अमेरिकी सुरक्षा गारंटी पर अभी फैसला होना बाकी है और पूर्ण समझौता शुक्रवार को वाशिंगटन में होने वाली वार्ता पर निर्भर करेगा।

Zelenskyy-Trump Meeting

वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रंप।

खनिज सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए अमेरिका जा रहे जेलेंस्की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जेलेंस्की शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर हस्ताक्षर करने के लिए अमेरिका आएंगे। ट्रंप ने बुधवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक की शुरुआत में यह घोषणा की। जेलेंस्की ने कीव में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस रूपरेखा समझौते पर सहमति बनी है, वह एक व्यापक समझौते की दिशा में एक प्रारंभिक कदम है, जिस पर यूक्रेन की संसद की मंजूरी की जरूरत होगी।

End of Feed