पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस में IED ब्लास्ट, ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे; 4 लोग घायल

Pakistan Train Derails: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में जाफर एक्सप्रेस में परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (IED) विस्फोट हो जाने से ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे चार लोग घायल हो गए। पाकिस्तान रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि क्वेटा से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्पेजैंड रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन में विस्फोट हुआ।

Pakistan Train Derails: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में जाफर एक्सप्रेस में परिष्कृत विस्फोटक उपकरण (IED) विस्फोट हो जाने से ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन पेशावर की ओर जा रही थी। जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों की सिलसिले में ही यह विस्फोट हुआ है।

Train Derail

पाकिस्तान में बेपटरी हुई ट्रेन (प्रतीकात्मक फोटो साभार: iStock)

कहां हुआ विस्फोट?

पाकिस्तान रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि क्वेटा से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्पेजैंड रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन में विस्फोट हुआ। सुबह नौ बजे ट्रेन के रवाना होने के कुछ ही देर बाद यह धमाका हुआ। रेलवे कर्मचारियों सहित बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा दिया गया तथा फंसे हुए यात्रियों को क्वेटा पहुंचाने के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन भेजी गई।

End of Feed