श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को मिली जमानत, भ्रष्टाचार के मामले में हुए थे गिरफ्तार

रानिल विक्रमसिंघे को पिछले शुक्रवार को पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (CID) द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें 26 अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया गया और शुक्रवार रात को उन्हें कोलंबो की मुख्य 'मैगजीन रिमांड' जेल में स्थानांतरित किया गया।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के एक मामले में मंगलवार को अदालत से जमानत मिल गई। उन्हें हाल ही में ब्रिटेन यात्रा के दौरान सरकारी कोष का अनुचित उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकरण ने श्रीलंका की राजनीति में हलचल मचा दी है और विपक्षी दलों व नागरिक संगठनों के विरोध का कारण बना हुआ है।

Ranil Wickremesinghe

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (फाइल फोटो- AP)

End of Feed