Sri Lanka news: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।विक्रमसिंघे को शुक्रवार को आपराधिक जाँच विभाग ने राष्ट्रपति रहते हुए एक निजी विदेश यात्रा के लिए सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप में हिरासत में लिया था।
पुलिस ने बताया कि 76 वर्षीय विक्रमसिंघे पर सितंबर 2023 में अपनी पत्नी मैत्री के एक दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंग्लैंड की यात्रा करने के वास्ते सार्वजनिक धन का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने यात्रा पर खर्चे के बारे में पहले उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी।
पुलिस ने बताया कि 76 वर्षीय विक्रमसिंघे पर सितंबर 2023 में एक ब्रिटिश विश्वविद्यालय में अपनी पत्नी, प्रोफेसर मैत्री विक्रमसिंघे के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए इंग्लैंड की यात्रा करने हेतु सरकारी धन का उपयोग करने का आरोप है।
अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, 'हम उन्हें कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि वे उन पर सरकारी संसाधनों का निजी उद्देश्यों के लिए उपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पहले उनके कर्मचारियों से यात्रा खर्च के बारे में पूछताछ की थी।
विक्रमसिंघे के खिलाफ क्या है मामला
विक्रमसिंघे 2023 में हवाना से लौटते समय लंदन में रुके थे, जहाँ उन्होंने जी-77 शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। ब्रिटेन की राजधानी में, उन्होंने और उनकी पत्नी ने वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय के एक समारोह में भाग लिया। विक्रमसिंघे ने कहा था कि उनकी पत्नी की यात्रा का खर्च उनकी पत्नी ने उठाया था और इसमें किसी सरकारी धन का इस्तेमाल नहीं किया गया था।हालांकि, सीआईडी ने आरोप लगाया है कि विक्रमसिंघे ने निजी यात्रा के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल किया था और उनके अंगरक्षकों को भी राज्य सरकार ने भुगतान किया था।
