इमरान खान के बाद अब बुशरा बीबी जाएंगी जेल? जानिए क्या है भ्रष्टाचार का मामला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2023, 08:37 AM IST

Bushra Bibi May Be Arrested In Corruption Case: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो सकती हैं। भ्रष्टाचार-रोधी संस्था को कुछ नए सबूत मिले हैं, जिनकी पुष्टि होने पर बुशरा बीबी का दर्जा गवाह से आरोपी में बदल जाएगा।

Pakistan News: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। मीडिया में शनिवार को आई एक खबर में यह संभावना जताई गई। ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ अखबार की खबर के अनुसार, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) बुशरा बीबी को कथित तौर पर प्राप्त कुछ राशि से संबंधित 'सबूत' के हिस्सों की जांच कर रहा है।

Imran Khan Bushra Bibi

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी भ्रष्टाचार के मामले में हो सकती हैं गिरफ्तार।

बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के मामले में किया जा सकता है गिरफ्तार

अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि भ्रष्टाचार-रोधी संस्था को कुछ नए सबूत मिले हैं, जिनकी पुष्टि होने पर बुशरा बीबी का दर्जा 'गवाह' से 'आरोपी' में बदल जाएगा। सूत्रों ने अखबार को बताया कि आरोपी बनने के अलावा 49 वर्षीय बुशरा बीबी को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, एनएबी ने अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 13 नवंबर को बुशरा बीबी और उनकी करीबी सहयोगी फराह शहजादी को भी तलब किया है। बृहस्पतिवार को सरकारी सूत्रों के हवाले से अलग-अलग टीवी चैनल पर शहजादी द्वारा कथित भ्रष्टाचार की खबरें आईं।

End of Feed