नेपाल की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, प्रधानमंत्री केपी ओली से करेंगे मुलाकात

Foreign Secretary Vikram Misri Nepal visit:विदेश सचिव विक्रम मिस्री यात्रा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली, राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल और विदेश मंत्री आरजू राणा से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच चले आ रही उच्च स्तरीय वार्ता के क्रम में हो रही है और यह भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Foreign Secretary Vikram Misri Nepal visit: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय यात्रा पर रविवार को नेपाल पहुंचे। इस दौरान वह भारत और नेपाल के बीच संबंधों को और मजबूत करने तथा हिमालयी राष्ट्र के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर देश के नेतृत्व और अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। नेपाल की विदेश सचिव सेवा लमसल ने उनका स्वागत किया।

Vikram Misri

नेपाल पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिस्री।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 11 से 12 अगस्त तक आधिकारिक यात्रा के तहत काठमांडू पहुंचे। नेपाल की विदेश सचिव सेवा लमसल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच चले आ रही उच्च स्तरीय वार्ता के क्रम में हो रही है और यह भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

End of Feed