फ्लोरिडा में तबाही मचाने आ रहा तूफान मिल्टन, कितना ताकतवर, आबादी को कितना खतरा? जानें हर डिटेल

270 किमी/घंटा (165 मील प्रति घंटे) की रफ्तार वाली हवाएं राज्य के सबसे बड़े शहरी क्षेत्रों में से एक टैम्पा खाड़ी (Tampa Bay) की ओर बढ़ रही है। यह तूफान मेक्सिको खाड़ी के गर्म पानी से ऊर्जा खींच रही है।

Florida Hurricane Milton: अमेरिका के फ्लोरिडा में तूफान मिल्टन (Hurricane Milton) थोड़ा कमजोर हो गया है, लेकिन मैक्सिको की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी में श्रेणी 5 का शक्तिशाली तूफान बना हुआ है। इस ऐतिहासिक तूफान के साथ फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर बाढ़ आने का खतरा है। फ्लोरिडा के लगभग पूरे पश्चिमी तट पर मंगलवार को तूफान की चेतावनी दी गई। इस तूफान के कारण 270 किमी/घंटा (165 मील प्रति घंटे) की रफ्तार वाली हवाएं राज्य के सबसे बड़े शहरी क्षेत्रों में से एक टैम्पा खाड़ी (Tampa Bay) की ओर बढ़ रही है। यह तूफान मेक्सिको खाड़ी के गर्म पानी से ऊर्जा खींच रही है।

Hurricane Milton

फ्लोरिडा पर मिल्टन तूफान का खतरा

बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का काम जारी

बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का काम पहले से ही चल रहा। टैम्पा के मेयर जेन कैस्टर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मिल्टन के साथ मुकाबला है। अगर आप प्रकृति से मुकाबला करना चाहते हैं, तो 100 प्रतिशत जीत उसी की होती है। कैस्टर ने अपने शहर के निवासियों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह सचमुच विनाशकारी है, और मैं कह सकती हूं कि अगर आप उन निकासी वाले किसी क्षेत्र से नहीं निकलते हैं तो आप मरने वाले हैं।

End of Feed