Yagi Typhoon: वियतनाम में यागी तूफान का कहर, अचानक आई बाढ़ से 30 की मौत; अबतक 155 ने गंवाई अपनी जान

Yagi Typhoon: चीन के बाद तूफान 'यागी' ने वियतनाम में जमकर तबाही मचाई है। उत्तरी क्षेत्र में तो अचानक बाढ़ आ गई, जिसकी वजह से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 155 हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण ज्यादातर मौतें चीन के सटे हुए उत्तरी इलाके में दर्ज की गई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • यागी तूफान के चलते वियतनाम में बाढ़ का कहर।
  • उत्तरी इलाके के कई गांव बह गए।
  • अबतक 155 लोगों की मौत, सैकड़ों अभी भी लापता।

Yagi Typhoon: चक्रवात ‘यागी’ के कारण वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में 30 लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 155 हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।

Vietnam Yagi typhoon

वियतनाम में तूफान के बाद बाढ़ की तबाही

लैंग नू गांव में भीषण तबाही

वियतनाम के सरकारी प्रसारक ‘वीटीवी’ ने बताया कि लाओ काई प्रांत में मंगलवार को पहाड़ से बहते बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह हो गया। इस गांव में 35 परिवार रहते थे। ‘वीटीवी’ ने अपनी खबर में बताया कि बचावकर्मियों ने 30 शव बरामद किए हैं और करीब 65 लोगों की तलाश जारी है।

End of Feed