दुनिया

वियतनाम में 'यागी' तूफान का कहर, 14 लोगों की गई जान; भारी बारिश की चेतावनी जारी

Yagi Typhoon: चीन के बाद तूफान 'यागी' ने वियतनाम में जमकर तबाही मचाई है। वियतनाम में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 176 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि वियतनाम के चार हवाई अड्डों को बंद करने के बाद सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं।

Image

वियतनाम यागी तूफान

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • 'यागी' तूफान के चलते भारी बारिश की चेतावनी जारी।
  • 30 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर।
  • 'यागी' तूफान के चलते सैकड़ों उड़ानें हुईं रद्द।

Yagi Typhoon: वियतनाम में तूफान ‘यागी’ के कारण देश के उत्तरी क्षेत्र में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 176 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वियतनामी अधिकारियों द्वारा पिछले दशक में इस क्षेत्र में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक माने जा रहे ‘यागी’ के कारण उत्तरी वियतनाम में 30 लाख से अधिक लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं।

सैकड़ों उड़ानें रद्द

अधिकारियों ने बताया कि इससे कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। चार हवाई अड्डों को बंद करने के बाद सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं। तूफान ने शनिवार दोपहर को वियतनाम के उत्तरी तटीय प्रांतों क्वांग निन्ह और हैफोंग में 149 किलोमीटर प्रति घंटे (92 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से दस्तक दी।

वियतनाम के मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य प्रांतों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है तथा निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।

तूफान ने जमकर मचाया उत्पाद

राजधानी हनोई में सेना और पुलिस बलों के साथ नगरपालिका कर्मचारी उखड़े हुए पेड़ों, होर्डिंग, गिरे हुए बिजली के खंभों और ढह गई छतों को हटाने तथा क्षतिग्रस्त भवनों का आकलन कर रहे हैं। बुधवार को ‘यागी’ तूफान उत्तर-पश्चिमी फिलीपीन से दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ा था।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article