दुनिया

'पालतू' नहीं बना तालिबान तो पाकिस्तान ने दे दी अफगानियों को सजा? 5 लाख अफगान नागरिकों को पाक ने भगाया

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 8, 2023, 10:37 PM IST

​पाकिस्तान का दावा है कि उसने सिर्फ अफगान नागरिकों को नहीं निकाला है, बल्कि सभी अवैध प्रवासियों को देश छोड़ने के लिए कहा है। हालांकि अबतक बाकी अन्य देशों के कितने नागरिक पातकिस्तान से भगाए गए हैं, उसका कोई डाटा पाकिस्तान सरकार ने नहीं दिया है।

Image

पाकिस्तान से भगाए जा चुके हैं लाखों अफगानी

Photo : AP

पाकिस्तान से लाखों अफगान नागरिक भगाए जा चुके हैं। तालिबान के सत्ता में आने से पहले ये अफगान नागरिक पाकिस्तान आए थे, तब पाकिस्तान ने इन्हें आने दिया था, ये जंग के दौरान सालों से यहां रह रहे थे, लेकिन अब जब तालिबान सत्ता में आ चुका है और पाकिस्तान की उससे तनातनी हो गई है, तब पाकिस्तान ने अपना असली चेहरा दिखाते हुए इन्हें पाक से चले जाने का फरमान सुना दिया।

पाकिस्तान का दावा

पाकिस्तान का दावा है कि उसने सिर्फ अफगान नागरिकों को नहीं निकाला है, बल्कि सभी अवैध प्रवासियों को देश छोड़ने के लिए कहा है। हालांकि अबतक बाकी अन्य देशों के कितने नागरिक पातकिस्तान से भगाए गए हैं, उसका कोई डाटा पाकिस्तान सरकार ने नहीं दिया है।

राष्ट्रव्यापी कार्रवाई का हिस्सा

बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे अफगानिस्तान के कम से कम पांच लाख लोगों ने दो माह से अधिक वक्त में पाकिस्तान छोड़ा है। पाकिस्तान के कार्यवाहक गृह मंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान के नागरिकों की यह वापसी पाकिस्तान सरकार की ओर से दो महीने पहले शुरू की गई राष्ट्रव्यापी कार्रवाई का हिस्सा है। कार्यवाहक गृह मंत्री सरफराज बुगती ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में संवाददाताओं से कहा कि पिछले दो माह से अधिक वक्त में 482,000 से अधिक अफगानिस्तान के नागरिक स्वदेश लौट गए हैं जिनमें से 90 प्रतिशत स्वेच्छा से जा रहे हैं।

कुछ को जबरदस्ती भी भगा रहे

कार्यवाहक गृह मंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि पाकिस्तान ने उन 10 अफगानी नागरिकों को उनके देश भेजने का निर्णय किया है जो वैध प्रक्रिया से देश में हैं, जो राजनीति में भाग ले रहे हैं। बुगती ने कहा- "केवल पाकिस्तानी नागरिकों को ही देश में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति है। यदि कोई भी विदेशी किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसे तुरंत निर्वासित कर दिया जाएगा।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article