दुनिया

पूर्वी प्रशांत महासागर में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही नावों पर हमला, पांच नार्को-आतंकवादी मारे गए, US सेना ने जारी किया Video

Narco-terrorists killed in Eastern Pacific: ट्रंप प्रशासन द्वारा सितंबर की शुरुआत में "नार्को आतंकवादी" कहे जाने वाले लोगों को निशाना बनाना शुरू करने के बाद से अमेरिकी सेना द्वारा नावों पर किये गए हमलों में मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 168 हो गई है।

Image

पूर्वी प्रशांत महासागर में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही नावों पर हमला, पांच नार्को-आतंकवादी मारे गए, US सेना ने जारी किया Video

US Military Operation in Eastern Pacific: अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि उसने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ की तस्करी में कथित तौर पर शामिल दो नावों पर हमला कर उन्हें तबाह कर दिया, जिसमें कुल पांच लोग मारे गए और एक व्यक्ति बच गया। यह घटना ऐसे समय हुई है जब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन लातिन अमेरिका में कथित तस्करों के खिलाफ अभियान चला रहा है और साथ ही ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी की तैयारी कर रहा है।

नार्को आतंकवादी

शनिवार को हुए हमलों के बाद, ट्रंप प्रशासन द्वारा सितंबर की शुरुआत में "नार्को आतंकवादी" कहे जाने वाले लोगों को निशाना बनाना शुरू करने के बाद से अमेरिकी सेना द्वारा नावों पर किये गए हमलों में मारे गए लोगों की संख्या कम से कम 168 हो गई है।

पूर्वी प्रशांत और कैरेबियाई सागर में दर्जनों हमलों को लेकर सेना के अधिकतर बयानों की ही तरह, अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा कि उसने ज्ञात तस्करी मार्गों पर कथित मादक पदार्थ तस्करों को निशाना बनाया। उसने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया कि नौका में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा था। ’एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो में छोटी नौका पानी पर चलती दिखीं, जो बाद में एक तेज विस्फोट की चपेट में आ गईं।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने ’एक्स’ पर बताया कि उसने अमेरिकी तटरक्षक बल को जीवित बचे व्यक्ति की खोज और बचाव प्रणाली सक्रिय करने के लिए सूचित कर दिया है। तटरक्षक ने पुष्टि की कि वह खोज का समन्वय कर रहा है और कहा कि जानकारी उपलब्ध होते ही अद्यतन जानकारी दी जाएगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का लातिन अमेरिका में मादक पदार्थ गिरोहों के साथ 'सशस्त्र संघर्ष' जारी है। उन्होंने इन हमलों को अमेरिका में मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए एक आवश्यक कदम बताया है। हांलाकि उनके प्रशासन ने 'नार्को आतंकवादी' को मारने के अपने दावों का समर्थन करने के लिए बहुत कम सबूत पेश किए हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!