Firing at singer AP Dhillon House: कनाडा में मशहूर सिंगर एपी ढिल्लो के घर पर फायरिंग की खबर है। जानकारी के मुताबिक, देर रात उनके घर पर फायरिंग की गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शरू कर दी है। बताया जा रहा कि अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
कनाडा में मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि एपी ढिल्लो के बंगले पर फायरिंग हुई है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है कि 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगह फायरिंग हुई। इसमें एक विक्टोरिया आइसलैंड है और दूसरा वुडब्रिज टारनोन्टो। बता दें, कनाडा के वैंकूवर विक्टोरिया आईसलैंड में एपी ढिल्लो का घर है।
रोहित गोदारा ने ली हमले की जिम्मेदारी
एपी ढिल्लो के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंश बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में एपी ढिल्लो और सलमान खान के रिश्ते का जिक्र करते हुए धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि जिस अंडरवर्ल्ड लाइफ की तुम लोग कॉपी करते हो, उसे हम लोग असल में जीते हैं। इसलिए औकात में रहो वरना कुत्ते की मौत मारे जाओगे।
जांच में जुटी एजेंसियां
कनाडा में फायरिंग की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें, इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गिप्पी ग्रेवाल के विदेश स्थित घर भी कुछ महीने पहले फायरिंग की थी। इस मामले में कनाडा पुलिस ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
