Eiffel Tower Fire News: क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर एक बड़ी खबर सामने आई यहां फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौजूद एफिल टॉवर पर आग लगने की खबर सामने आई है, क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर वहां लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी, करीब 1200 लोगों को निकाला गया है।
एफिल टॉवर पर आग लगने की खबर सामने आई
एफिल टावर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे टावर को खाली कराया गया, बताया जा रहा है कि टावर की लिफ्ट में आग लगी थी, जिसके बाद पूरे टावर को खाली कराना पड़ा साथ ही टावर पर मौजूद पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थल से दूर ले जाया गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि टावर का रखरखाव करने वाली कंपनी के मुताबिक अलार्म एलिवेटेड पावर रेल में शॉर्ट सर्किट की वजह से बजा था। शॉर्ट सर्किट के बाद अलार्म बजने लगा इसके बाद सुरक्षा प्रक्रियाओं के मुताबिक एफिल टावर को खाली करा लिया गया।
एफिल टॉवर पेरिस के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक
गौर हो कि एफिल टॉवर पेरिस के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक है और पर्यटकों के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। हर दिन लगभग 25,000 पर्यटक एफिल टॉवर देखने आते हैं।
