दुनिया

अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के कर्मचारी पर हमला, अफगान अधिकारियों के संपर्क में MEA: सूत्र

Afghanistan: अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय दूतावास के एक स्थानीय अफगान कर्मचारी पर मंगलवार को हमला हुआ। इस हमले में दूतावास का एक स्थानीय कर्मचारी घायल हो गया। सूत्र ने बताया कि अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय दूतावास के एक स्थानीय अफगान कर्मचारी के साथ आज एक घटना घटित हुई। इस घटना में कर्मचारी को मामूली चोटें आई हैं।

Image

भारत अफगानिस्तान (फाइल फोटो)

Photo : iStock

Afghanistan: अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय दूतावास के एक स्थानीय अफगान कर्मचारी पर मंगलवार को हमला हुआ। इस हमले में दूतावास का एक स्थानीय कर्मचारी घायल हो गया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने विदेश मंत्रालय के सूत्र के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान के जलालाबाद में भारतीय दूतावास के एक स्थानीय अफगान कर्मचारी के साथ आज एक घटना घटित हुई। इस घटना में कर्मचारी को मामूली चोटें आई हैं।

बता दें कि भारत ने 2020 में ही जलालाबाद में अपना वाणिज्य दूतावास बंद कर दिया था। बकौल सूत्र, विदेश मंत्रालय अफगान अधिकारियों के संपर्क में हैं और घटना की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article